गुड फ्राइडे पर विशेष आराधना का आयोजन, प्रभु यीशु के बलिदान को किया गया याद

मुंगेली जिले के सभी गिरजाघरों और प्रार्थना भवनों में गुड फ्राइडे के अवसर पर विशेष आराधना का आयोजन किया गया। जिले के डिसाईपल्स चर्च ऑफ क्राइस्ट, सीएफसी और सीएनआई चर्च की कलीसिया द्वारा मिशन अस्पताल परिसर स्थित चैपल प्रार्थना भवन में दोपहर 12 बजे से प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर दिए गए बलिदान को याद करते हुए सात वचनों पर आधारित प्रचार, मनन, प्रार्थना और गीतों के माध्यम से आराधना की गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए।

पास्टर लॉरेंस राज के नेतृत्व में कलीसिया के सदस्यों ने बीते 40 दिनों तक उपवास और प्रार्थना के साथ प्रभु यीशु के वचनों का प्रचार किया। गुड फ्राइडे के दिन मसीह यीशु के क्रूस पर बलिदान को याद कर समस्त मानव जाति के पापों की क्षमा के लिए प्रार्थना की गई। साथ ही विश्व शांति, आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए विशेष प्रार्थना की गई।


सात वाणियों पर विशेष संदेश

गुड फ्राइडे की आराधना में प्रभु यीशु मसीह द्वारा क्रूस पर कहे गए सात वचनों पर कलीसिया के निम्न सदस्यों ने संदेश दिए:

पहली वाणी – श्वेता राज

दूसरी वाणी – ज्योति लाल

तीसरी वाणी – कृति मोजेस

चौथी वाणी – वीरेंद्र जगत

पांचवीं वाणी – चांदनी मसीह

छठवीं वाणी – सुनीता डेविड लाल

सातवीं वाणी – पास्टर लॉरेंस राज


प्रत्येक वाणी के बीच में कलीसिया के युवाओं और सदस्यों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए।

गुड फ्राइडे का महत्व

पास्टर लॉरेंस राज ने बताया कि गुड फ्राइडे मसीही धर्म में अत्यंत पवित्र दिन है। इस दिन प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानव जाति के पापों की क्षमा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। यह दिन हमें पश्चाताप, प्रायश्चित और प्रेम का संदेश देता है।


कलीसिया के वरिष्ठ सदस्य डॉ. नवनीत राज सैमुएल ने बताया कि प्रभु यीशु ने क्रूस पर से सात वचनों को कहा, जिनका मसीही समाज मनन करता है। उनके बलिदान से हमें पापों से छुटकारा और नया जीवन मिला।

सीएनआई कमिटी के सचिव संदीप लाल ने बताया कि आज सभी मसीही जन अपने गुनाहों को प्रभु यीशु के लहू में पवित्र करने हेतु प्रार्थना में शामिल हुए और पुनरुत्थान पर्व की तैयारी में जुटे हैं, जो रविवार को मनाया जाएगा।

विशेष सहभागिता और सेवा कार्य

गुड फ्राइडे और पुनरुत्थान पर्व को लेकर कलीसिया के जवानों और महिला सभा द्वारा गिरजाघरों की विशेष साफ-सफाई श्रमदान के माध्यम से की गई।



इस अवसर पर पास्टर लॉरेंस राज, श्वेता राज, ज्योति लाल, कृति मोजेस, वीरेंद्र जगत, चांदनी मसीह, सुनीता डेविड, संदीप लाल, अजय राही, अरविन्द दान, डेविड लाल, पवन फ्लेंडर, डॉ. सालोमन, डॉ. शामूएल, डॉ. इक्का, शैलेन्द्र टाईटस, अरविन्द लाल, अमित लाल, अजय दास, आमोस डेविड, शौर्य राज लालजी सहित अनेक कमिटी सदस्य और समाजजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!