
मुंगेली:स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थ कलेक्टर कुंदन कुमार से सौजन्य मुलाकात कर संस्था की गतिविधियों की जानकारी साझा की। आत्मीय स्वागत के साथ हुई इस मुलाकात में संस्था ने जिले में अपने प्रमुख जनहित कार्यों की प्रस्तुति दी।

संस्था की प्रमुख पहलें इस प्रकार रहीं:
✔️ व्यापार मेले का आयोजन कर स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहन
✔️ हरियर मुंगेली – सुघ्घर मुंगेली के तहत पर्यावरण जागरूकता
✔️ स्वच्छता अभियान व जनजागरूकता कार्यक्रम का संचालन
✔️ 15 वर्षों से निरंतर सामाजिक योगदान व नागरिक सहभागिता
कलेक्टर कुंदन कुमार ने संस्था की पहलों की प्रशंसा करते हुए इन्हें प्रेरणादायक बताया और जिला प्रशासन व संस्था के बीच भविष्य में समन्वय से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
संस्था की ओर से उपस्थित रहे:
संयोजक – रामपाल सिंह,
सह संयोजक – रामशरण यादव,
अध्यक्ष – महावीर सिंह,
रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, राहुल मल्लाह, पवन यादव।
समाजहित में प्रतिबद्ध, ‘स्टार्स ऑफ टुमॉरो’ का सार्थक कदम
“हर कदम, समाज के संग”


