लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने दी गीतिका वर्मा को बधाई – आत्मानंद स्कूल की होनहार छात्रा ने राज्य में टॉप 10 में बनाई जगह

पथरिया: आत्मानंद स्वामी स्कूल, पथरिया की मेधावी छात्रा गीतिका वर्मा ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर कक्षा १०वी में 97.67% अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में टॉप 10 में स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व की लहर दौड़ गई है।



गीतिका की इस सफलता पर लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा स्वयं उनके घर पहुँचे और उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि गीतिका वर्मा ने समाज और जिले का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।


इस अवसर पर घनश्याम वर्मा ने गीतिका को पुष्पगुच्छ और मिठाई भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। गीतिका ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और कठिन परिश्रम को दिया।



विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी गीतिका को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा कि ऐसे होनहार छात्र-छात्राएँ समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!