ब्रेकिंग न्यूज

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए सूरज चयनित,वाद-विवाद प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

मुंगेली, 19 दिसम्बर 2025।
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव–2025 डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम, मुंगेली में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कला, संस्कृति और अभिव्यक्ति के मंच के रूप में आयोजित इस वार्षिक आयोजन में जिलेभर के युवा प्रतिभाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


महोत्सव के दौरान आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली युवा सूरज शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का विषय “भारत में आपातकालीन अवधि और संविधान उल्लंघन एवं लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा” था, जिस पर प्रस्तुत प्रभावी तर्कों और सशक्त अभिव्यक्ति के आधार पर निर्णायक मंडल ने सूरज को प्रथम स्थान के लिए चुना। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए किया गया है।


सूरज शर्मा इससे पहले भी विश्वविद्यालय, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई बार प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर राज्य का गौरव बढ़ाया था।


सूरज की उपलब्धि पर कलेक्टर कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराज पटेल, सीईओ जिला पंचायत प्रभाकर पाण्डेय, वरिष्ठ खेल अधिकारी संजय पॉल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विमित्रा धृतलहरें, व्याख्याता मोहन उपाध्याय, मोनिका ठाकुर और एकानंद तिवारी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!