पांचराज यादव महासमिति व राज समिति का शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह कल



मुख्य अतिथि होंगे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेताओं से भी करेंगे मुलाकात

मुंगेली, 22 मार्च 2025। पांचराज यादव महासमिति व राज समिति के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह एवं यादव समाज के नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह कल दोपहर 1 बजे सामुदायिक भवन, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली में आयोजित होगा।


देवेंद्र यादव होंगे मुख्य अतिथि, समाज के वरिष्ठजन भी रहेंगे मौजूद

इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक व पूर्व सांसद प्रत्याशी देवेंद्र यादव होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय यादव करेंगे। समाज के वरिष्ठजन भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का होगा सम्मान

कार्यक्रम में पांचराज यादव महासमिति के नवीन पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी तथा यादव समाज से निर्वाचित हुए सरपंच, पार्षद, जनपद सदस्य, उपसरपंच एवं पंचों का सम्मान किया जाएगा।

मुंगेली में भव्य स्वागत, कांग्रेस नेताओं से भी करेंगे भेंट

कार्यक्रम के संयोजक एवं महासमिति के अध्यक्ष धनीराम यादव ने बताया कि देवेंद्र यादव के मुंगेली आगमन पर समाज के लोग जगह-जगह उनका भव्य स्वागत करेंगे और फिर कार्यक्रम स्थल तक लेकर जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान देवेंद्र यादव यादव समाज के जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में भेंट करेंगे और विभिन्न राजनीतिक विषयों पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में यादव समाज के अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!