ब्लॉक लोरमी में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 सफलतापूर्वक संपन्न,निर्वाचन अधिकारियों और मतदान दलों ने साझा किए अनुभव
मुंगेली, 23 फरवरी 2025 // ब्लॉक लोरमी में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 पूरी तरह से सफल रहा। मतदान प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर अंतिम चरण के परिणामों की घोषणा तक सभी कार्य सुगमतापूर्वक संपन्न हुए। जिले में सबसे अधिक करीब 9 लाख बैलट पेपर का उपयोग किया गया। निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों—मतदान दलों के…

