एफ एल एन/टी.एल.एम. क्लब मेला संपन्न, 34 विद्यालयों के बच्चों ने दिखाया प्रतिभा का जलवा
मुंगेली: शासकीय प्राथमिक शाला मदनपुर में एफ एल एन/टी.एल.एम. क्लब मेला का आयोजन चार संकुल केंद्रों—दाबो, फास्टरपुर, बीजातराई एवं सेमरकोना—के विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस मेले में 34 विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों एवं शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत बोदा के सरपंच कन्हैया सिंह बैस मुख्य अतिथि…

