बड़ी खबर: न्यायपालिका का ऐतिहासिक फैसला/मुंगेली: मूक-बधिर पीड़िता से दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास — कोर्ट का कठोर निर्णय
मुंगेली (छत्तीसगढ़)।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.सी.) मुंगेली की अदालत ने समाज को झकझोर देने वाले एक संवेदनशील मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने दिव्यांग (मूक-बधिर) महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मोहन जोशी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह निर्णय 12 नवंबर 2025 को पीठासीन अधिकारी राकेश कुमार सोम द्वारा सुनाया गया।…

