तखतपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल मरम्मत के दौरान यातायात रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग जारी

मुंगेली/तखतपुर।
राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 ए के किलोमीटर 73.662 से 74.734 के बीच सरेसरा पुल एवं सड़क सुरक्षा (सेफ्टी) कार्य के लिए मार्ग को कुछ दिनों के लिए पूर्णतः बंद किया जाएगा। इस संबंध में जिला कलेक्टर कार्यालय मुंगेली द्वारा आदेश जारी किया गया है।

आदेश अनुसार  मनियारी समन्वित पुल पर डी.बी.एस.एम. एवं एस.सी. कार्य किए जाने के कारण 11 नवंबर 2025 से 18 नवंबर 2025 तक भारी व हल्के सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यातायात के लिए प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग जारी किया है:
वाहन सरसी–बैरंगा–करई–तखतपुर होकर अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। प्रशासन ने वाहन चालकों तथा आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग को मार्ग बंद रहने के दौरान चेतावनी बोर्ड, संकेत व्यवस्था तथा सुरक्षा तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कार्य पूर्ण होने के बाद मार्ग पुनः सामान्य यातायात हेतु खोल दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!