महिला को शादी का झांसा देकर 73 वर्ष के आरोपी ने किया दैहिक शोषण,पथरिया पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार

मुंगेली, 30 मई 2024:
पथरिया पुलिस ने अधेड़ उम्र के 73 वर्षीय आरोपी को एक महिला के साथ दैहिक शोषण के मामले में मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में की गई।

पीड़िता ने 29 मई 2025 को थाना पथरिया में शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम खपरी निवासी सालिकराम जोशी ने वर्ष 2024 से उसे पत्नि बनाने का झांसा देकर लगातार दैहिक शोषण किया। जब पीड़िता सात माह की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 114/2025 धारा 69, 64(2)(एम) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।



अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम फूलवारी कलां में घेराबंदी कर आरोपी सालिकराम जोशी (उम्र 73 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 30 मई 2025 को उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक रघुवीर लाल चन्द्रा, सउनि. नरेश साहू, कृष्ण कुमार टंडन, प्रआर. मुकेश कुर्रे, रवि कुमार जांगड़े, आरक्षक हलीश गेन्दले, रामकिशोर कश्यप, स्वारथ लाल ध्रुव, जितेन्द्र राजपूत, कृष्णानंद साहू, विनोद बंजारे एवं मआर. सीनू सूर्यवंशी का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!