ब्रेकिंग न्यूज

आज रात दिखेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, जानें कब और कहां देख सकते हैं

भारत में आज रात साल का अंतिम चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। ग्रहण का सबसे महत्वपूर्ण और आकर्षक पल, यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण (ब्लड मून) रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक दिखाई देगा। इस दौरान चांद लालिमा लिए हुए नजर आएगा।

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण भारत के अधिकतर बड़े शहरों से देखा जा सकेगा, जिनमें दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, भोपाल और नागपुर शामिल हैं।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या न करें

हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना गया है, इसलिए इस समय कुछ कार्य करने से बचना चाहिए:

भगवान की मूर्तियों को न छुएं और घर के मंदिर को ढक दें।

पवित्र पेड़ों जैसे तुलसी, पीपल और बरगद को न छुएं।

झगड़ा या वाद-विवाद न करें।

चाकू, कैंची, सुई जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें। बाल और नाखून काटने से भी परहेज करें।

गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।


ग्रहण के दौरान क्या करें

ग्रहण काल को धार्मिक दृष्टि से विशेष समय माना गया है। इस दौरान किए गए कुछ कार्य अत्यंत शुभ माने जाते हैं:

चावल, दूध, घी, सफेद वस्त्र और चांदी का दान करें।

शिवजी के महामृत्युंजय मंत्र या चंद्र मंत्र का जाप करें।

धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें और अपने इष्ट देव का स्मरण करें।

ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें, जिससे नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।


आज का यह खगोलीय नजारा सिर्फ वैज्ञानिक दृष्टिकोण से ही नहीं, बल्कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भी महत्वपूर्ण है। ऐसे में लोग इसे देखने और धार्मिक रीति-रिवाज निभाने दोनों को लेकर उत्साहित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!