
मुंगेली की राजनीति में लोकप्रिय चेहरा संजीत बनर्जी, जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं का स्नेह छलका
मुंगेली विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी का जन्मदिन आज भव्य और गरिमामय तरीके से मनाया गया। सुबह से ही उनके पास शुभकामनाओं के फोन और संदेशों की बाढ़ आ गई। जन्मदिन की शुरुआत उन्होंने अपनी स्वर्गीय माता जी को नमन कर की, इसके बाद उन्होंने सामाजिक सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।



जनसेवा से जन्मदिन की शुरुआत
संजीत बनर्जी ने जिला अस्पताल जाकर मरीजों को फल एवं बिस्किट वितरित किए और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद वे वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और उनकी जरूरत का सामान वितरित किया। उन्होंने वृद्धजनों से उनकी समस्याओं को समझने और समाधान की कोशिश करने का आश्वासन दिया।



कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़
उनके निवास पर दिनभर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। जिलेभर से आए गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व की सराहना की।
संजीत बनर्जी की लोकप्रियता और मजबूत जनसंपर्क का असर इस आयोजन में साफ दिखा। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह था।


मुंगेली की राजनीति में अहम चेहरा
संजीत बनर्जी की लोकप्रियता विधानसभा चुनाव और जिला पंचायत में रहे उपाध्यक्ष से लगातार बनी हुई है। वे हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं, जिससे उन्हें हर वर्ग का अपार समर्थन मिलता है। उनके समर्थकों का मानना है कि वे आने वाले समय में मुंगेली की राजनीति में बड़ी भूमिका निभाएंगे।