तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान — अरुण साव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा

लोरमी। लोरमी विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों के साथ छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव ने मोटरसाइकिलों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। डिंडोरी, गौंडखाम्ही, लोर्मी, डिंडोल, विचारपुर, सुਕली, नवागांव जेत, पैंजननिया, कोटेरी, मर्सनी, मर्सना, तेलिया पुराना, बड़हा होते हुए यह यात्रा सेमरसल तक पहुँची।



यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। गाँव-गाँव तिरंगे से सराबोर हो गए और जगह-जगह झंडे का सम्मान किया गया। लोगों के हृदय में देश के प्रति गर्व और आदर की लहर उमड़ पड़ी। सेमरसल में यात्रा का समापन हुआ, तभी अचानक हुई बारिश ने देशभक्ति के रंग को और गहरा कर दिया। भीगते हुए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने एकता, समर्पण और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की मिसाल पेश की।


कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति:
जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नप अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विनय साहू, विक्रम सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजय रत्ना काठले, अनिता साहू, समुंद सिंदाम, जिपं उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर, धनीराम यादव, राकेश दुबे, पूर्व नपाध्यक्ष अंजना दास, रामेश्वर बंजारे, गुरमीत सलूजा, रवि शर्मा, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, महेंद्र खत्री, प्रदीप मिश्रा, लेखराज ठाकुर, दिनेश साहू, दिनेश कश्यप, सुशील यादव, महाजन जायसवाल, राजेन्द्र साहू, विकास केशरवानी, सोहन डड़सेना, धँशु राजपूत, नरेंद्र खत्री, तामेश्वर साहू, घनश्याम यादव, सुरेश शर्मा, जवाहर दिवाकर, आलोक शिवहरे, शिवशंकर यादव, बादल मौर्य, अशोक जायसवाल, अशोक साहू, अशोक शर्मा, बनवारीलाल अग्रवाल, खदानन्द कश्यप, कमलेश श्रीवास, पिंटू तिवारी, नरोत्तम राजपूत, एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओपी नवनीत पाटिल, सीएमओ चन्दन शर्मा, नायब तहसीलदार सीपी सोनी, शान्तनु तारम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!