लोरमी के कोसाबाड़ी में लापता बच्ची के परिवार से सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी की टीम ने की मुलाकात


परिवार को न्याय दिलाने और बच्ची की तलाश में हर संभव मदद का आश्वासन

मुंगेली, 21 अप्रैल 2025 // लोरमी के कोसाबाड़ी क्षेत्र में लापता बच्ची के परिवार से सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी मुंगेली की टीम ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।



सोसाइटी की टीम ने पीड़ित परिवार से विस्तार से बातचीत कर उनकी समस्याओं को समझा। परिवार ने बच्ची की गुमशुदगी से जुड़ी पीड़ा साझा की और मदद की गुहार लगाई।

संस्था के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “सदा ज्योति वेलफेयर सोसाइटी समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। हम इस परिवार की मदद के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। हमारी प्राथमिकता बच्ची को ढूंढ़ना और परिवार को न्याय दिलाना है।”

सचिव कल्पना मिश्रा ने कहा, “हमारी टीम ने परिवार से मिलकर उनकी व्यथा को सुना और समझा है। हम प्रशासन के साथ मिलकर पूरे प्रयास करेंगे कि परिवार को सहायता और बच्ची को जल्द खोजा जा सके।”

उपाध्यक्ष आराधना तिवारी ने कहा, “यह केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानवता का कर्तव्य है। हमारी टीम परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और बच्ची की सुरक्षित वापसी के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

टीम ने प्रशासनिक अधिकारियों से भी सहयोग की अपील की है और बच्ची की खोज में हर संभव संसाधन लगाने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर मनोज तिवारी, आराधना तिवारी, दिनेश शर्मा (कोषाध्यक्ष), कल्पना मिश्रा (सचिव), रश्मि तिवारी (सहसचिव), मंजुला शर्मा, निधि पौराणिक समेत संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

टीम ने परिवार को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ हैं और जब तक बच्ची नहीं मिलती, तब तक उनका यह प्रयास जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!