सत्र के दूसरे दिन विपक्ष-सत्तापक्ष में गरमा-गरमी के आसार, हंगामे की संभावना

छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र: आज दूसरे दिन की कार्यवाही पर नजर

1. 805 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, आज सदन में होगी चर्चा

इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 200 करोड़ और विमान कंपनियों के घाटे की भरपाई के लिए 25 करोड़ का प्रावधान।

विभिन्न योजनाओं के लिए बजट आवंटन पर विपक्ष जता सकता है आपत्ति।



2. विपक्ष का हंगामा तय, धान खरीदी समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी

विपक्ष का दावा, जनहित के मुद्दों पर सरकार का रुख साफ नहीं।

हंगामे के आसार, सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस संभव।



3. ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर होगी चर्चा, मंत्री पटल पर रखेंगे पत्र

मंत्री केदार कश्यप और राम विचार नेताम पटल पर रखेंगे पत्र।

दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।



4. अनुपूरक अनुमान की अनुदान मांगों पर होगी विस्तार से चर्चा

द्वितीय अनुपूरक अनुमान की अनुदान मांगों पर सत्ता और विपक्ष के बीच गहमागहमी की संभावना।



5. सदन में सरकार बनाम विपक्ष: गरमागरमी के आसार

विपक्ष सरकार की नीतियों और वित्तीय प्रबंधन पर उठाएगा सवाल।

अनुदान मांगों और बजट प्रावधानों पर सरकार को देनी पड़ सकती है सफाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!