मुंगेली जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित

कलेक्टर ने आदेश जारी कर घोषित की अवकाश तिथियां


मुंगेली, 03 जनवरी 2025
कलेक्टर श्री राहुल देव ने कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। आदेश के अनुसार, मकर संक्रांति, गणेश चतुर्थी और दशहरा (महा नवमी) के अवसर पर स्थानीय अवकाश रहेगा।

घोषित स्थानीय अवकाश की तिथियां

1. मकर संक्रांति: 14 जनवरी 2025 (मंगलवार)।


2. गणेश चतुर्थी: 27 अगस्त 2025 (बुधवार)।


3. दशहरा (महा नवमी): 01 अक्टूबर 2025 (बुधवार)।



कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन तिथियों पर कोषालय और उपकोषालय पूर्व की भांति खुले रहेंगे। जिलेवासियों को इन अवकाशों के दौरान अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक धार्मिक परंपराओं का पालन करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!