त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन: लोरमी में मतदान सामाग्री वितरण-वापसी केन्द्र का निरीक्षण



मुंगेली, 18 फरवरी 2025: त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के द्वितीय चरण के तहत 20 फरवरी को लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदान होगा। इसके लिए लोरमी के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सारधा में मतदान सामाग्री वितरण एवं वापसी केन्द्र स्थापित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने आज इस केन्द्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ प्रभाकर पाण्डेय ने वाहन पार्किंग, पेयजल, भोजन, बिजली, साउंड सिस्टम, मतदान दलों के मिलान स्थल और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि मतदान प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

सामग्री वितरण और मतदान की तैयारी:
मतदान सामग्री का वितरण 19 फरवरी को सुबह 07 बजे से किया जाएगा। इसके बाद मतदान दल मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे। 20 फरवरी को मतदान समाप्ति के बाद मतगणना संबंधित मतदान केन्द्रों में की जाएगी। तत्पश्चात, सभी मतदान दलों की वापसी सारधा-लोरमी केन्द्र में होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!