

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रविवार को बिलासपुर ने नया इतिहास रचा। मुंगेली नाका मैदान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गगनभेदी नारों से थर्रा उठा। “वोट चोर गद्दी छोड़” की गूंज इतनी प्रखर रही कि पूरा इलाका आंदोलन की रणभूमि में तब्दील हो गया।
प्रदेश स्तरीय इस प्रदर्शन में सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा मुंगेली जिला कांग्रेस संगठन। सैकड़ों कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरे और भाजपा पर वोट चोरी के आरोपों को लेकर जमकर हुंकार भरी।

🔥 आगर खेल परिसर से निकली युवा शक्ति
प्रदर्शन से पहले मुंगेली के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आगर खेल परिसर से नारे लगाते हुए काफिले के रूप में रवाना हुए। बिलासपुर पहुँचते ही मैदान में उनकी गगनभेदी आवाज़ से माहौल जोश और ऊर्जा से भर गया।
🔹 नेतृत्व और हुंकार
प्रदर्शन की अगुवाई जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत भास्कर और जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश छैदईया ने की। दोनों नेताओं ने गरजते हुए कहा—
“यह सिर्फ़ शुरुआत है। भाजपा की कथित वोट चोरी का सच अब हर घर तक पहुँचाया जाएगा। राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुँचेगा।”

मंच पर उनके साथ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश छैदईया, विधानसभा अध्यक्ष लोरमी आकाश वैष्णव, असद खोखर, बोगी बारमते, करण ठाकुर, नैनदास डहरिया, मुकेश वैष्णव, भावेश शर्मा, दिलीप साहू, योगेश्वर, मंतराम यादव, ईश्वर, आयुष ठाकुर, मनोज अकेला, मनीष साहू सहित मुंगेली जिले के सभी युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने ऐलान किया कि यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। पूरे प्रदेश में भाजपा की कथित वोट चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
नारों की गूंज, जोश की गरज और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुंकार से बिलासपुर की राजनीतिक ज़मीन हिल उठी।