ब्रेकिंग न्यूज

कल मुंगेली में होगा ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन, पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव होंगे शामिल

मुंगेली, 25 मई 2025:
जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही ‘संविधान बचाओ रैली’ का आयोजन कल, 26 मई 2025 (सोमवार) को दोपहर 3 बजे से सामुदायिक भवन, पुराना बस स्टैंड, मुंगेली में किया जाएगा। इस अहम आयोजन में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सचिव भिलाई विधायक देवेंद्र यादव शामिल होंगे।



सभा में गुरु रुद्रकुमार एवं देवेंद्र यादव विशेष अतिथि के रूप में संविधान और लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार साझा करेंगे। साथ ही वे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेंगे और आने वाले राजनीतिक संघर्षों के लिए तैयार रहने का संदेश देंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने बताया कि यह सभा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देश पर आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य आमजन को संविधानिक अधिकारों और लोकतंत्र की मूल भावना के प्रति जागरूक करना है।


सभा में, जिला और ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधिगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल सहित कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। पूरे जिले में निमंत्रण और जनसंपर्क अभियान तेज़ कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग ले सकें।

जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली ने जिले के समस्त लोकतंत्र प्रेमियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण सभा में शामिल होकर संविधान की रक्षा के इस संकल्प में अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!