ब्रेकिंग न्यूज

रायपुर-मुंगेली मार्ग पर गिरे पेड़ से यातायात ठप, अध्यक्ष रोहित शुक्ला की पहल से रात 12 बजे बहाल हुआ मार्ग

मुंगेली। रायपुर-मुंगेली मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा पेड़ गिरने से दोनों ओर का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। इस अचानक हुई घटना से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।



जैसे ही इस घटना की जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला को मिली, उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को सूचना देकर राहत कार्य प्रारंभ करवाया। ट्रैफिक पुलिस ने भी तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संबंधित विभागों को सूचित किया।

प्रशासन की तत्परता के चलते सिटी कोतवाली पुलिस, वन विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू हुआ और भारी मशक्कत के बाद रात करीब 12 बजे पेड़ को पूरी तरह हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया।



इस दौरान मुंगेली तहसीलदार कुणाल पांडेय समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और राहत कार्य की निगरानी करते रहे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की तेजी से की गई कार्रवाई और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता की सराहना की।

इस तरह प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयास से एक बड़ी समस्या का समय पर समाधान हो सका और लोगों को राहत मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!