ब्रेकिंग न्यूज

जल–जंगल–ज़मीन के रक्षक धरती आबा बिरसा मुंडा को नमन, अचानकमार में मूर्ति स्थापना का भूमि पूजन कल

महान जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की स्मृति को चिरस्थायी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अचानकमार अभ्यारण्य के वनग्राम बिसौनी में उनकी मूर्ति स्थापना हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रयास वनवासी पाठशाला परिसर में कल सुबह 10 बजे आयोजित होगा।



धरती आबा बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा के लिए अन्याय, शोषण और गुलामी के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया। उनके विचार और बलिदान आज भी वनवासी समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की प्रेरणा हैं। इसी उद्देश्य से उनकी मूर्ति स्थापना कर आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष से परिचित कराया जाएगा।

वनवासी शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय प्रयास – अ स्मॉल स्टेप फाउंडेशन का यह प्रयास वनांचल क्षेत्र में जननायकों की विरासत को सहेजने की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में वनवासी समाज के लोग, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने आमजन से इस प्रेरणादायक और ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!