शिक्षा न्याय यात्रा के तहत पथरिया BEO कार्यालय का कांग्रेस करेगी घेराव, पूर्व मंत्री गुरु रुद्रकुमार होंगे शामिल

पथरिया, छत्तीसगढ़ |
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शिक्षा न्याय चरणबद्ध आंदोलन के अंतर्गत पथरिया ब्लॉक में आगामी 12 जून 2025 को दोपहर 12.30 बजे विकास खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय का शांतिपूर्ण घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पथरिया द्वारा किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष वर्मा ने बताया कि यह आंदोलन छत्तीसगढ़ सरकार की कथित रोजगार विरोधी शिक्षा नीति, विशेष रूप से युक्तियुक्तकरण नीति के विरोध में किया जा रहा है। यह चरणबद्ध आंदोलन का तीसरा चरण है, जिसे पथरिया ब्लॉक में आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जगतगुरु गुरु रुद्रकुमार के शामिल होने की पुष्टि की गई है। साथ ही जिला, शहर, ब्लॉक स्तर के सभी कांग्रेस प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में अपनी भागीदारी देंगे।

कांग्रेस का यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं और रोजगार के अवसरों को खत्म करने वाली नीतियों के खिलाफ जनजागरण का प्रयास बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!