मूंगेली पुलिस की अनोखी चेतावनी – साइबर ठगी से बचाने का शानदार प्रयास, X अकाउंट पर वायरल पोस्ट

“दिल को छूने वाला अलर्ट: मुंगेली पुलिस ने X पर सिखाया प्यार में OTP न देने का अनोखा सबक”
मुगेली।मुगेली पुलिस लगातार आम लोगों को साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूक कर रही है। हाल ही में उनके आधिकारिक X अकाउंट @Mungelisp से एक बेहद असरदार और दिल को छू लेने वाली पोस्ट की गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

पोस्ट में मुंगेली पुलिस ने आम लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान करते हुए लिखा –

> “’सैयारा’ की प्रेम कहानी दिल को छू जाती है, पर ऑनलाइन दुनिया में हर ‘सैयारा’ सच्चा नहीं होता। याद रखें, प्यार में दिल दिया जाता है, OTP या पासवर्ड नहीं। अगर कोई ‘I love you’ कहने के बाद आपका PIN या OTP मांगे, तो वो आपके दिल का नहीं, आपके बैंक बैलेंस का दीवाना है।”


यह रचनात्मक चेतावनी लोगों को न केवल मुस्कुराने पर मजबूर कर रही है, बल्कि उन्हें साइबर क्राइम के नए तरीकों से भी सावधान कर रही है। मुंगेली पुलिस का यह तरीका लोगों के दिलों को छू रहा है और युवाओं को विशेष रूप से जागरूक कर रहा है।

साइबर सुरक्षा में मुंगेली पुलिस की सराहनीय पहल
मुंगेली पुलिस का यह प्रयास इस बात का उदाहरण है कि कानून व्यवस्था के साथ-साथ जन-जागरूकता भी उनकी प्राथमिकता है। डिजिटल युग में बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड के बीच, इस तरह की समझाइश आम लोगों के लिए बेहद मददगार साबित हो रही है।


मुंगेली पुलिस ने यह साबित कर दिया है कि जनता की सुरक्षा सिर्फ सड़कों पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी की जा सकती है। @Mungelisp की यह पोस्ट एक मिसाल बन गई है – दिल को छू लेने वाली भाषा में गहरी चेतावनी!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!