नगरीय निकाय चुनाव 2025: मुंगेली जिले में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न



मुंगेली, 11 फरवरी 2025 – जिले के सभी नगरीय निकायों में नगर पालिका मुंगेली, लोरमी, नगर पंचायत पथरिया, सरगांव, बरेला और जरहागांव के 123 मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान को लेकर युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।



कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा



कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  राहुल देव और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला मुख्यालय स्थित बी.आर. साव स्कूल मतदान केन्द्र में सेल्फी बूथ पर फोटो खिंचवाकर मतदाताओं का हौसला बढ़ाया।



अमेरिका से लौटी युवती ने किया मतदान, दिया जागरूकता संदेश

नगर पालिका लोरमी के आदर्श मतदान केन्द्र में अमेरिका से आई कोमल खत्री ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।



दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर सुविधा, प्रशासन की पहल सराहनीय



दिव्यांगजनों के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर व्हीलचेयर और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की गई थी। दिव्यांग मतदाता चाव सिंह खांडे ने सुविधाओं की सराहना की और मतदान को सुगम बनाने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।



आदर्श मतदान केन्द्रों में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक



आठ आदर्श मतदान केन्द्रों को छत्तीसगढ़ी परंपरा और संस्कृति के अनुसार सजाया गया। इन केन्द्रों पर सेल्फी बूथ, रंगोली और पारंपरिक सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!