ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली संघ के स्वयंसेवकों ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रस्तुत की समरसता की मिसाल

मुंगेली। संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के अवसर पर आज 18 दिसंबर को मुंगेली स्थित सतनाम भवन, दाऊपारा में श्रद्धा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुंगेली संघ के स्वयंसेवकों द्वारा गुरु घासीदास बाबा जी के चित्र पर श्रीफल एवं माला अर्पित कर विधिवत आरती व पूजन किया गया।



कार्यक्रम के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सामाजिक समरसता, भाईचारे और समानता का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने गुरु घासीदास बाबा जी के सत्य, अहिंसा और मानवता के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर संदीप ताम्रकार, विकास खांडेकर, यशवंत सिंह परिहार, आकाश सोनी, निमेष देवांगन, विकास बुनकर, दिलीप देवांगन, करण साहू एवं रूप प्रकाश सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!