ब्रेकिंग न्यूज

लोरमी विधानसभा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यशाला सम्पन्न

डिंडौरी एवं गोडखाम्ही में हुआ आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

लोरमी।लोरमी विधानसभा क्षेत्र के डिंडौरी एवं गोडखाम्ही में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कोमल गिरी गोस्वामी ने कहा कि प्रत्येक मंडल अध्यक्ष को शक्ति केंद्र की योजना के अनुसार मतदान केंद्रों का विभाजन कर, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, बूथ अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट कार्यविभाजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर से ही होती है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।



भाजपा नेता गुरमीत सलूजा ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में पार्टी संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। यह लोकतंत्र का महापर्व है और इसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की भागीदारी आवश्यक है।

इस अवसर पर धनीराम यादव एवं बीएलए-1 रवि शर्मा ने जानकारी दी कि लोरमी विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर पार्टी द्वारा BLA-2 की नियुक्ति कर सूची निर्वाचन आयोग को सौंपी जा चुकी है। साथ ही प्रत्येक मंडल के लिए मंडल प्रभारी नियुक्त किए गए हैं और क्षेत्र के पाँचों जिला पंचायत क्षेत्रों में जिला पंचायत सदस्यों को भी दायित्व सौंपा गया है।



कार्यशाला में देवचरण भास्कर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विक्रम सिंह, विनय साहू (जिला उपाध्यक्ष), दिनेश साहू, रामेश्वर बंजारे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू, लेखराज सिंह, दिनेश कश्यप, जीवन साहू, जवाहर दिवाकर, मदन चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष राजेंद्र साहू, सभापति बेदराम पटेल, महामंत्री माधव तिवारी, जन्मेजय जायसवाल, उमेश लोनिया, बोधीराम साहू, ब्रह्मा लोनिया, रघुवीर साहू, मुकेश साहू, उत्तम लोनिया, रामजी साहू, राजाराम साहू, डोलीराम, मोहन बैगा, पप्पू ध्रुवे, दिनु पटेल, कमल साहू, मंतराम साहू, सुनील जायसवाल, बुधवा भास्कर, राकेश साहू, अजय गिरी, बिहारी साकत, उमाशंकर, शिवराम साहू, गणेश साहू, श्यामलाल, मोती बैगा, धन्नू पटेल, देवकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कार्यशाला में मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रक्रिया और उसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका को विस्तार से समझाया गया। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!