ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली में शोक की लहर, ठाकुर प्रेम सिंह बघेल का निधन

बांकी। क्षेत्र के प्रतिष्ठित मालगुजार, धर्मनिष्ठ एवं कर्तव्यपरायण व्यक्तित्व ठाकुर प्रेम सिंह बघेल जी का 90 वर्ष की आयु में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय ठाकुर प्रेम सिंह बघेल सरल स्वभाव, सामाजिक सरोकारों एवं धार्मिक आस्था के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने जीवन में सदैव समाज और परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया।
उनका अंतिम संस्कार गृह ग्राम बांकी में दिनांक 25 दिसंबर 2025, गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे संपन्न किया जाएगा।
वे अपने पीछे पुत्रगण मनोज सिंह, शिव प्रताप सिंह, इंद्राज सिंह, रणजीत सिंह, बलराज सिंह एवं रामपाल सिंह सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!