यूथ कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव: राष्ट्रीय अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के सभी बड़े नेता रहेंगे शामिल

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस कड़ी में, यूथ कांग्रेस ने 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। घेराव का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी और किसानों के मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है।

यूथ कांग्रेस के इस बड़े प्रदर्शन का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित पार्टी के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।



घेराव का कार्यक्रम
23 दिसंबर को रायपुर के गांधी मैदान में सुबह 11 बजे एक सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर मार्च करेंगे और घेराव करेंगे।


24 दिसंबर को नशे के खिलाफ हॉफ मैराथन
घेराव के अगले दिन, 24 दिसंबर को, बिलासपुर में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए एक हॉफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

निकाय चुनाव से ठीक पहले यूथ कांग्रेस का यह आक्रामक रुख न केवल जनहित के मुद्दों को उठाने का प्रयास है, बल्कि यह सत्तारूढ़ पार्टी के अंदरुनी ताकत के प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!