नाबालिग लड़की से छेड़खानी करने का आरोपी जेल दाखिल



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

सक्ती – बार बार समाझाईस देने के बावजूद रास्ते में आते आते पीछाकर एवं रास्ता रोककर नाबालिग से छेड़खानी करने के आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये मालखरौदा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल ने अरविन्द तिवारी को बताया थाना मालखरौदा क्षेत्र की महिला गत दिवस 29 नवम्बर को थाना में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की जिसकी उम्र 14 वर्ष है। नवम्बर 2024 से लगातार आते जाते इसकी लड़की का पीछा कर तथा उसका रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी करता है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता है। लड़के को बार-बार समझाईस देने के बावजूद भी उसी तरह की हरकत कर ही रहा है। पीड़िता की माँ की रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 322/2024 धारा – 74 , 78 ,126 (2) , 351(2) बीएनएसएस व 8 ,12 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री अंकिता शर्मा (भा०पु०से०), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया सक्ती सुश्री रमा पटेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती मनीष कुंवर के दिशानिर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुये मामले के आरोपी सत्यम कुर्रे पिता सुक्कत कुर्रे उम्र 20 वर्ष निवासी पोता का पता तलाश कर गिरफ्तार किया गया।आरोपी के विरूद्ध धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से मालखरौदा पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा निरीक्षक राजेश पटेल , उनि० सी०पी० कंवर , प्रधान आरक्षक दामोदर जायसवाल , नान्ही यादव , महेन्द्र कंवर , सेतराम पटेल , हरीश चन्द्रा , अशोक साहू एवं महिला आरक्षक पुष्पा सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी-

सत्यम कुर्रे पिता सुकृत कुरें उम्र 20 वर्ष निवासी – पोता , थाना – मालखरौदा ,  जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़ )।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!