
मुंगेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में घोषित ‘शुष्क दिवस’ को लेकर जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया पोस्ट में ही तारीखों का विरोधाभास सामने आया है। विभाग की एक पोस्ट में शुष्क दिवस 2 सितंबर को बताया गया है, जबकि दूसरी पोस्ट में यही तारीख 4 सितंबर लिखी गई है।


खास बात यह है कि संबंधित विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश पत्र में स्पष्ट रूप से 04 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को शुष्क दिवस घोषित किए जाने का उल्लेख है। आदेश के अनुसार इस दिन प्रदेश की सभी मदिरा दुकानें, बार एवं मदिरा बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

जब आधिकारिक आदेश में तारीख 4 सितंबर स्पष्ट है, तो जनसंपर्क विभाग की सोशल मीडिया पोस्ट में 2 सितंबर की तारीख कैसे प्रकाशित हुई, यह सवाल उठ रहा है। हालांकि बाद की पोस्ट में तारीख 4 सितंबर कर दी गई।
एक ही सूचना की दो अलग-अलग तारीखों ने सोशल मीडिया पर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। आधिकारिक आदेश के अनुसार शुष्क दिवस 4 सितंबर है, लेकिन विभाग की पहली पोस्ट में 2 सितंबर लिखे जाने से सवाल जरूर खड़े हो गए हैं।


