ब्रेकिंग न्यूज

सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, अमृतसर में गोल्डन टेंपल के गेट पर हुई फायरिंग, बाल-बाल बचे

अमृतसर/यह घटना अमृतसर के गोल्डन टेंपल की है. हमलावर के गोली चलाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है. उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है.

पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग की खबर है. वह इस हमले में बाल-बाल बच गए हैं. कहा जा रहा है कि एक शख्स ने गोल्डन टेंपल के गेट पर उन पर फायरिंग की.

हमलावर के गोली चलाते ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया है. उसके पास से पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है. आरोपी का नाम नारायण सिंह चौरा बताया जा रहा है. वह दल खालसा से जुड़ा हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!