छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने दो पूर्व सरपंचों की हत्या की, भाजपा से जुड़ने का लगाया आरोप

बीजापुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ही दिन में दो पूर्व सरपंचों की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने आज गुरुवार सुबह भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के सुकलु फरसा और कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को मौत के घाट उतार दिया। बुधवार को परिजन और बेटी यामिनी ने थाना में सूचना के दौरान सोशल मीडिया में पिता को छोड़ने मार्मिक अपील की थी। बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि की है।


बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि माओवादियों ने दोनों सरपंचों का अगल-अलग स्थान से अपरहण किया था, जिसके बाद उनकी निर्मम हत्या कर दी।नक्सलियों ने प्रेस नोट जारी कर भाजपा से जुड़ने का आरोप लगाया है। नक्सलियों ने 2 नवंबर को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के बिरयाभूमि गांव के रास्ते से पूर्व सरपंच सुकलु फरसा का अपहरण कर लिया था। वहीं नैमेड थाना क्षेत्र कडेर के पूर्व सरपंच सुखराम अवलम को नक्सलियों ने मुर्गा बाजार से अगवा किया था और अब दोनों की हत्या कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!