डी.एल.ए.बी.स्कूल बंधवा का एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर खपरीडीह (मनोहरपुर) में

लोरमी-दशरथ लाल अमरीका बाई आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंधवा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम खपरीडीह (मनोहरपुर) शासकीय प्राथमिक शाला

खपरीडीह (मनोहरपुर) के विद्यालय प्रांगण में मेरा युवा भारत के लिए युवा और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा थीम पर 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।


उक्त शिविर में 60 स्वयंसेवी छात्र-छात्राएं,स्टाफ गण सम्मिलित होंगे।
7 दिनों तक गांव में विकसित भारत,पर्यावरण संरक्षण,नशा मुक्त समाज,यातायात के लिए जागरूकता, सूचना क्रांति, साइबर अपराध पर जन जागरूकता,मतदान क्यों आवश्यक है,जल संरक्षण,खाद्य संरक्षण और वर्तमान समाज के अतिरिक्त,विविध सामाजिक, सांस्कृतिक,बौद्धिक परिचर्चा एवं विभिन्न सामाजिक जागरूकता प्रातः कालीन योग पीटी,जूडो कराटे,श्रमदान कार्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी विद्यालय के संचालक त्रिलोक कोशले ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!