ब्रेकिंग न्यूज

भ्रष्टाचार के दो मामलों में कार्रवाई: पेंड्रा और महासमुंद के तत्कालीन सीएमओ निलंबित

नगरीय प्रशासन विभाग ने भ्रष्टाचार के मामलों में कड़ी कार्रवाई करते हुए दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों (सीएमओ) को निलंबित कर दिया है। इनमें पेंड्रा और महासमुंद के तत्कालीन सीएमओ शामिल हैं।

1. पेंड्रा के तत्कालीन सीएमओ कन्हैया लाल निर्मलकर
कन्हैया लाल निर्मलकर पर पेंड्रा में बहुद्देशीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल और शासकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के रेनोवेशन कार्य में गड़बड़ी का आरोप है। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड (डीएमएफ) से 6 लाख 24 हजार 511 रुपये की अनियमितता की। जांच में भ्रष्टाचार की पुष्टि के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

2. महासमुंद के तत्कालीन सीएमओ टामसन रात्रे
दूसरे मामले में महासमुंद के तत्कालीन सीएमओ टामसन रात्रे को भी निलंबित कर दिया गया है। उन पर बिना स्वीकृति के 50 लाख रुपये की दवाइयों की खरीद का आरोप है। मामले की जांच के दौरान वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की है।

इन दोनों मामलों में विभाग की कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!