मुंगेली:गुरु घासीदास बाबा जी की 268वीं जयंती पर भव्य समारोह का आयोजन, गुरु रुद्र कुमार होंगे मुख्य अतिथि, अध्यक्षता करेंगे पुन्नू लाल मोहले

मुंगेली गुरु घासीदास बाबा जी की 268वीं जयंती पर विशाल आयोजन
छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ, मुंगेली द्वारा 17 दिसंबर को गुरु घासीदास बाबा जी की 268वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सतनाम शोभा यात्रा, पंथी नृत्य प्रतियोगिता, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी। शोभा यात्रा दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। रात्रि 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

पंथी नृत्य प्रतियोगिता में आकर्षक पुरस्कार
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹11,000, द्वितीय पुरस्कार ₹7,000 और तृतीय पुरस्कार ₹5,000 रखा गया है।

मुख्य अतिथि और अध्यक्षता
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री मान. गुरु रूद्र कुमार शिरकत करेंगे। वहीं, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक और पूर्व मंत्री मान. पुल्लूराम महोबे करेंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षण
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दीपक महोबिया अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन सतनाम भवन मुंगेली में दोपहर १२ बजे से आरम्भ होगा।

संपूर्ण सतनामी समाज से भागीदारी का आह्वान
छत्तीसगढ़ सतनाम महासंघ, मुंगेली ने सभी से इस ऐतिहासिक समारोह में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!