मुंगेली। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज मुंगेली द्वारा संगठन के विस्तार एवं सामाजिक एकीकरण की दिशा में ग्राम लछनपुर (ज) निवासी कलेश्वर गर्ग को जिला युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समाज के जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता जीवनलाल बंजारा ने 31 अक्टूबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
नियुक्ति पत्र के अनुसार कलेश्वर गर्ग जिला एवं ब्लॉक इकाई मुंगेली के मार्गदर्शन में संगठन का विस्तार करने तथा सामाजिक एकता को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभावशील की गई है।
प्रदेशाध्यक्ष एल.एल. कोशले एवं संरक्षक विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री पुन्नूलाल मोहले के मार्गदर्शन में संगठन सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रहा है। कलेश्वर गर्ग की नियुक्ति से युवाओं को संगठन से जोड़ने और समाजहित के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जिलाध्यक्ष जीवनलाल बंजारा ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

The News Related To The News Engaged In The Chhattisgarh Times News Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
