
मुंगेली। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत जिले में धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में अवैध धान खपाने वाले कोचियों और बिचौलियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में लोरमी एसडीएम अजीत पुजारी के नेतृत्व में राजस्व, कृषि, और मंडी की संयुक्त टीम ने ग्राम डिंडोरी में 312 बोरी (125 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया।
अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई
संयुक्त टीम के निरीक्षण के दौरान पुष्पराज साहू के पास बिना दस्तावेज के 125 क्विंटल धान का भंडारण पाया गया। पूछताछ में पुष्पराज कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद मौके पर संपूर्ण धान की जब्ती की कार्रवाई की गई।

टीम में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सी.पी. सोनी, शांतनु तारम, आर.ए.ई.ओ. रामेश्वर ध्रुव, अशोक क्षत्रिय, उप निरीक्षक विहर्षवर्धन पाटले और भूपेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
प्रशासन की चेतावनी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान के भंडारण और बिक्री पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कलेक्टर राहुल देव ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए।
— प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।