ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला कांग्रेस मुंगेली द्वारा पुतला दहन


मुंगेली। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर के पढ़ाव चौक में ईडी और केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा के नेतृत्व में ईडी और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।



गौरतलब है कि बीते दिन कांग्रेस महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास और अन्य ठिकानों पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने छापेमारी की थी। इस कार्रवाई का पूरे प्रदेश में विरोध किया जा रहा है।



इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सच को दबाया नहीं जा सकता।



उन्होंने यह भी कहा कि जिस धनराशि को ईडी जब्त कर अपने साथ ले गई है, उसकी पूरी जानकारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधिवत रूप से विभाग को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता आगामी समय में भाजपा सरकार को इसका जवाब देगी।



इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष कांग्रेस घनश्याम वर्मा संजीत बनर्जी रोहित शुक्ला आत्मा सिंह क्षत्रिय दिलीप बंजारा श्याम जायसवाल  श्रीमती उर्मिला रमेश यादव मायारानी सिंह राजा ठाकुर लक्ष्मी कांत भास्कर हेमिन मंगेश्कर लोकराम साहू नरेश पाटले श्वेता पाठक अभिलाष सिंह संजय यादव मक़बूल खान विनय चोपडा एजाज खोखर राजेश छेदईहा मंजीत रात्रे सतीश तम्बोली नौसाद खान देवेंद्र वैष्णव श्रीनिवास ठाकुर अजय साहू जीतेन्द्र श्रीवास्तव भारत रत्न मंडेला सूरज यादव कुलदीप पाटले काकू पठान संजय चंदेल कलेश्वर गर्ग गौरव जैन अरुण कुलमित्र विष्णु खांडे दीपक गुप्ता नवनीत शुक्ला  मनोज अकेला अलीम मिर्जा ईकबाल दीवाकर नीरज यादव असद खोखर रुस्तम राजा शाहिद कमलेश्वर जोशी रवि कोसले  विन्दु यादव नीरज यादव राजा साहू, अलिम मिर्जा नईम खान अभिषेक यादव मोना नागरे सतीश तंबोली वैभव ताम्रकार गेंद राम बनर्जी राजेश सोनी हलघर जायसवाल सहित बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!