शिवाजी वार्ड में समस्याओं पर चर्चा, मुक्तिधाम में होगा सुधार, महाराणा प्रताप वार्ड में हुआ सीसी रोड का भूमिपूजन



मुंगेली। शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए शिवाजी वार्ड और महाराणा प्रताप वार्ड में अलग-अलग वार्डों का दौरा किया गया।



शिवाजी वार्ड स्थित सचिपुरम कॉलोनी में अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने दौरा कर स्थानीय नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कॉलोनीवासियों ने सड़क, नाली और बोरिंग की समस्याओं को उनके सामने रखा, जिस पर उन्होंने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। स्थानीय निवासियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द ही कार्यवाही करेगा।



इसी के साथ शिवाजी वार्ड स्थित मुक्तिधाम में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और वहां बगीचे के विकास पर भी चर्चा हुई। मुक्तिधाम में स्वच्छता, बैठने की व्यवस्था, पेयजल और हरियाली बढ़ाने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की मांग की।



वहीं, महाराणा प्रताप वार्ड के आदर्श नगर में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजय यादव, पार्षद प्रतिनिधि मक़बूल खान, रवि कोसले सहित पार्षदगण सूरज यादव, अजय साहू और कुलदीप पाटले उपस्थित रहे। वार्डवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और सड़क निर्माण को लेकर खुशी जताई।

तीनों ही विकास कार्यों को लेकर नागरिकों में उत्साह देखा गया, और जल्द ही इनके पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!