कल मुंगेली में मुख्यमंत्री का पुतला दहन, महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

दुर्ग की मासूम बच्ची से दुराचार व हत्या पर उबाल, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ कांग्रेस का आक्रोश

मुंगेली, 07 अप्रैल 2025// दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र स्थित ओम नगर में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुराचार एवं हत्या की हृदयविदारक घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस संवेदनशील मुद्दे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली द्वारा 8 अप्रैल 2025 (मंगलवार) को मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों ने कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने तथा प्रदेश के गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन शाम 5:30 बजे कांग्रेस भवन, पड़ाव चौक, मुंगेली में किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI सहित सभी अनुषांगिक संगठनों, मोर्चा, विभाग व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से शाम 5:00 बजे तक पहुंचने की अपील की है।

कांग्रेस ने इसे जनभावनाओं से जुड़ा आंदोलन बताया है और आम जनता से भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बालिका को न्याय दिलाने और अपराधियों को सख्त सजा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!