“बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, ‘अस्मिता – खेलो इंडिया’ में चमका नाम”

बिलासपुर/जगदलपुर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजनाएं “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “खेलो इंडिया” अब ज़मीनी स्तर पर रंग ला रही हैं। इसी कड़ी में 9 से 12 अप्रैल 2025 तक बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित “अस्मिता – खेलो इंडिया” सब-जूनियर नेशनल पेनकैक सिलाट चैम्पियनशिप में बस्तर की यशस्वी सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

यशस्वी की इस उपलब्धि पर उन्हें केस अवार्ड के तहत 8000 रुपये की नगद राशि से सम्मानित किया गया। यह न सिर्फ बस्तर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है।

यशस्वी सिंह के पिता स्वर्गीय संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में वरिष्ठ पत्रकार रह चुके हैं, जबकि उनकी मां कविता धुर्वे वर्तमान में जगदलपुर जिले में थाना प्रभारी (टीआई) के पद पर कार्यरत हैं।



यशस्वी की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!