अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: 08 वाहन जब्त

मुंगेली:दिनांक 17 अप्रैल 2025 को खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई। कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 08 वाहनों को अवैध खनिज परिवहन करते हुए जब्त किया गया। इनमें से 05 वाहन रेत और 03 वाहन मुरुम का अवैध परिवहन कर रहे थे।


सरगांव थाना क्षेत्र में जब्त किए गए 04 ट्रैक्टर:

1. CG28 J 0435 – रेत, चालक: राघवेंद्र राजपूत


2. CG28 E 3654 – रेत, चालक: रमेश साहू


3. महिन्द्रा सोल्ड – रेत, चालक: रवि कौशल


4. स्वराज सोल्ड – रेत, चालक: दादू लाल साहू


पथरिया थाना क्षेत्र में जब्त किए गए 04 हाइवा:

1. CG04 MS 6680 – मुरुम, चालक: कृष्णा गेंडेले


2. CG25 P 2817 – मुरुम, चालक: द्वारिका बघेल


3. CG25 G 6409 – मुरुम, चालक: सूरज घृतलहरे


4. CG28 S 7809 – रेत, चालक: चेतन लहरे



खनिज विभाग की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है। सभी जब्त वाहनों को संबंधित थानों में रखा गया है एवं आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!