“बेटी बचाओ न्याय यात्रा को लेकर पथरिया में कांग्रेस की रणनीतिक बैठक संपन्न”


पथरिया। दिनांक 20 अप्रैल 2025, रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक आगामी बेटी बचाओ न्याय यात्रा की तैयारियों को लेकर आहूत की गई थी, जो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी के नेतृत्व में कोसाबाड़ी से लोरमी तक 9 किलोमीटर की दूरी में आयोजित की जाएगी।

बैठक में विशेष रूप से बैठक प्रभारी एवं उर्दू अकादमी के सदस्य एजाज खोखर जी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष  राजा सिंह ठाकुर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागेश्वरी वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ग्वालदास अनंत, पूर्व बाल संरक्षण आयोग सदस्य दिलीप कौशिक, पार्षद  दीपक साहू,  प्रकाश भार्गव,  मनोज निषाद,  छोटू खान,  रसीद खान, श्रीमती पुष्पा घृतलहरे,  रामकुमार साहू,  युगल किशोर वर्मा,  तुलसी सोनवानी, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष  राहुल राजपूत और निक्कू यादव उपस्थित रहे।

सभी नेताओं ने न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क और भागीदारी पर जोर दिया। बैठक में यात्रा की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, प्रचार-प्रसार और महिला सहभागिता पर विशेष चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!