लोक अदालत 10 मई को, सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित

मुंगेली, 21 अप्रैल 2025 // राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के तत्वावधान में 10 मई को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय मुंगेली राजीव कुमार, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी मुंगेली दीपक कुमार शर्मा, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी मुंगेली श्वेता ठाकुर, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी लोरमी देवेन्द्र कुमार दीक्षित, व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ श्रेणी (प्रथम अतिरिक्त) मुंगेली नारायणी कच्छप तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव कंचन लता आचला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 10 मई को आयोजित नेशनल लोक अदालत में अधिकतम प्रकरणों का आपसी सहमति से समाधान किया जाएगा। इस दौरान न्यायालयों में लंबित व्यवहारवाद, मोटर दुर्घटना दावा, पारिवारिक विवाद एवं वर्षों से लंबित अन्य मामलों का भी निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा।

लोक अदालत का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को सरल, त्वरित एवं सुलभ बनाना है, जिससे जनसामान्य को न्याय सुलभ हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!