ब्रेकिंग न्यूज

मुंगेली: पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि, जिला कांग्रेस कमेटी ने निकाला कैंडल मार्च


मुंगेली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए अमानवीय आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों की स्मृति में जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कैंडल मार्च के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शहीद स्मारक पर कैंडल जलाकर मौन श्रद्धांजलि दी गई।


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धनश्याम वर्मा ने कहा कि यह कायराना हरकत मानवीय मूल्यों और भावनाओं को गहरी चोट पहुंचाने वाली है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश शहीदों के परिवारों के साथ खड़ा है।


कैंडल मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। उपस्थित प्रमुख जनों में घनश्याम वर्मा, आत्मा सिंह क्षत्रिय थानेश्वर साहू, ग्वाल दास अनंत, रोहित शुक्ला, दिलीप बंजारा, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, सागर सोलंकी, अभिलाष सिंह, नवनीत शुक्ला, जित्तू श्रीवास्तव, अरविन्द वैष्णव, संजय जायसवाल, संजय चंदेल, याकूब अली, आरिफ खोखर, नौसाद, कुलदीप पाटले, मकबूल खान, अजय साहू, सीरिया यादव, उर्मिला रमेश यादव, नूरजहाँ, मंजू शर्मा सागर सोनी, निधि पौराणिक, साधना वर्मा एवं ममता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी ने देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!