ब्रेकिंग न्यूज

बस यात्री प्रतीक्षालय निर्माण को मिली हरी झंडी अंबेडकर वार्ड में जनता को मिलेगा सुविधा युक्त इंतजार स्थल



◆ परिषद बैठक में पार्षद की सक्रियता लाई रंग
◆ प्रसाधन सहित प्रतीक्षालय निर्माण का कार्यादेश जारी
◆ मूलभूत सुविधाओं की दिशा में बड़ा कदम

अंबेडकर वार्ड की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। लंबे समय से प्रस्तावित बस यात्री प्रतीक्षालय की मांग को वार्ड पार्षद द्वारा परिषद की विशेष बैठक में मजबूती से उठाया गया। पहले भी इस विषय पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई थी, लेकिन इस बार पार्षद की सक्रियता और जनता के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने काम कर दिखाया।


बैठक में सहमति बनने के बाद प्रसाधन सहित प्रतीक्षालय निर्माण के लिए कार्यादेश जारी कर दिया गया है। यह प्रतीक्षालय न केवल यात्रियों को मौसम की मार से राहत देगा, बल्कि स्वच्छता और सुविधा की दृष्टि से भी एक सराहनीय पहल होगी।



पार्षद प्रतिनिधि आयुष शुक्ला ने कहा, “जनता और वार्डवासियों की जरूरतें मेरी प्राथमिकता हैं। मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए मैं सतत प्रयास करता रहूंगा।”

यह निर्णय वार्डवासियों के लिए बड़ी राहत और विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

◆ जनता ने जताई खुशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!