ब्रेकिंग न्यूज

परशुराम जयंती पर परशुराम चौक में भव्य भंडारा, नगर पालिका अध्यक्ष पं.रोहित शुक्ला ने संभाली व्यवस्थाएं


परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम चौक पर मंगलवार को पूरे दिन भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पं रोहित शुक्ला ने सुबह से ही कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का स्वयं निरीक्षण किया और आवश्यक तैयारियाँ पूरी करवाईं।



विप्र समाज द्वारा आयोजित विशाल भंडारे की व्यवस्था अत्यंत अनुशासित और भव्य रही। पं रोहित शुक्ला ने भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। दिनभर भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। देर शाम तक भंडारे में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं।

इस अवसर पर अवधेश शुक्ला, शैलेश पाठक, आशीष मिश्रा, अखिलेश तिवारी, सुनील पाठक, सौरभ बाजपेई, ओ. पी. दीक्षित सहित सर्व ब्राह्मण समाज एवं अखंड ब्राह्मण समाज के सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भागीदारी रही। उर्वशी पाठक, मंजुला, रश्मि तिवारी, आराधना पाण्डेय, निधि पौराणिक सहित समाज की अनेक महिलाओं ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।



कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका अध्यक्ष का सक्रिय सहयोग एवं विप्र समाज की तत्परता सराहनीय रही। भक्तों ने भी व्यवस्था की जमकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!