शीतलकुंडा के पास एम्बुलेंस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, चालक की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के मुंगेली-पंडरिया मार्ग पर स्थित शीतलकुंडा के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से रायपुर की ओर मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस की आमने-सामने से ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई।



इस हादसे में प्राइवेट एम्बुलेंस चालक सलीम खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस में सवार मरीज और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।


हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक चालक के परिजनों को सूचित कर दिया है और घायलों को हरसंभव चिकित्सकीय सहायता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!