राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस लोरमी ने अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट

लोरमी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर युवा कांग्रेस लोरमी द्वारा सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई। इस मौके पर लोरमी के 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और बिस्किट वितरित किए गए।



कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश वैष्णव ने किया। उनके साथ सालिक बंजारे (पार्षद), शशांक वैष्ण, मोनु निषाद, चक्रधर यादव, बबला ठाकुर और रवि ध्रुव जैसे कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।


इस सेवा कार्य के माध्यम से युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी जी के सिद्धांतों और जनसेवा की भावना को स्मरण करते हुए समाज में सकारात्मक संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!