“पहलगाम शहीदों को श्रद्धांजलि और राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस का रक्तदान संकल्प”

पहलगाम हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन”रक्तदान कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि, देशभक्ति की मिसाल बनी युवा कांग्रेस”

🩸 मुंगेली, 21 मई:
बीते माह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दर्दनाक आतंकी हमले में मारे गए 26 निर्दोष नागरिकों की याद में तथा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर जिला युवा कांग्रेस मुंगेली द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

यह आयोजन जिलाध्यक्ष राजेश छैदइया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 15 युवाओं ने शहीदों की स्मृति में रक्तदान कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर राजेश छैदइया ने कहा:

“पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। आतंकवादियों द्वारा परिवारों के सामने 26 निर्दोष लोगों की हत्या उनकी नपुंसक मानसिकता को दर्शाता है।”

उन्होंने आगे कहा:

“स्व. राजीव गांधी जी देश में कंप्यूटर क्रांति सहित कई विकासशील योजनाओं के जनक रहे हैं, देश उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। रक्तदान शिविर के माध्यम से युवा कांग्रेस ने देशप्रेम और मानव सेवा का संदेश दिया है।”

रक्तदान शिविर में शामिल प्रमुख युवा कार्यकर्ता:

  • शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत
  • योगेश्वर सिंह आर्मो
  • ललित जायसवाल
  • शिवम छैदइया
  • निखिल साहू
  • शिवम साहू
  • विजय सिंह
  • सुरेंद्र यादव
  • प्रिंस यादव
  • अप्पू पांडेकर
  • निलेश खाटी

कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने यह संदेश दिया कि देश के शहीदों को याद रखना और उनके नाम पर सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!